लाइव न्यूज़ :

अंगरक्षक की मृत्यु के मामले में सीआईडी ने शुभेंदु अधिकारी को तलब किया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 11:47 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अधिकारी को यहां भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है। अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था। चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे। राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

भारतBJP ने बहुमत पार किया, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटीं, भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

क्राइम अलर्ट30 साल के दूल्हे कृष्णा से ब्याही गई 14 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया, मामा की बेटी है पीड़िता

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह