30 साल के दूल्हे कृष्णा से ब्याही गई 14 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया, मामा की बेटी है पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 21:47 IST2026-01-21T21:46:49+5:302026-01-21T21:47:45+5:30

Beed: नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

Beed 14-year-old girl married 30-year-old groom Krishna freed victim her maternal uncle's daughter Maharashtra | 30 साल के दूल्हे कृष्णा से ब्याही गई 14 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया, मामा की बेटी है पीड़िता

सांकेतिक फोटो

Highlightsघटना के संबंध में गेओराई तहसील के तलवाडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।लड़की उसके मामा की बेटी है और उसकी उम्र केवल 14 वर्ष है।

Beed:महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने बाल विवाह निषेध अधिनियम का उल्लंघन करके 30 साल के व्यक्ति से ब्याही गई 14 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इस घटना के संबंध में गेओराई तहसील के तलवाडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एएचटीयू की प्रभारी अधिकारी पल्लवी जाधव को सोमवार सुबह सूचना मिली कि आमला गांव में पांच जनवरी को एक नाबालिग लड़की की शादी हुई है और उसी घर में सत्यनारायण पूजा की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि एएचटीयू की एक टीम ने घर पर छापा मारा लेकिन लड़की शुरू में वहां नहीं मिली। पुलिस ने दूल्हे कृष्णा उर्फ ​​बबन अनुरुद्र वरबडे (30) को हिरासत में लिया।

जिसने स्वीकार किया कि लड़की उसके मामा की बेटी है और उसकी उम्र केवल 14 वर्ष है। अधिकारी ने बताया कि कुछ ही देर में लड़की भी मिल गई। पुलिस निरीक्षक जाधव ने उसे सांत्वना दी और परामर्श दिया। विज्ञप्ति के मुताबिक प्रक्रिया के तहत नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

Web Title: Beed 14-year-old girl married 30-year-old groom Krishna freed victim her maternal uncle's daughter Maharashtra

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे