लाइव न्यूज़ :

केरल में परंपरा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा क्रिसमस का त्यौहार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 दिसंबर केरल में ईसाई समुदाय के लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ शनिवार को क्रिसमस का त्यौहार मनाया। राज्यभर के चर्चों में आधी रात को श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर प्रार्थना की तथा वरिष्ठ बिशप और पादरियों ने क्रिसमस का संदेश दिया।

राजधानी में सायरो मलंकारा कैथोलिक चर्च के सेंट मैरीज कैथेड्रल में आधी रात को एकत्र हुए लोगों को कार्डिनल मार बसेलियोस क्लीमिस ने प्रवचन सुनाया। इसके अलावा कोच्चि में सायरो मालाबार कैथोलिक चर्च में कार्डिनल मार जॉर्ज एलनचेरी ने क्रिसमस का उपदेश दिया।

प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजाया और पारंपरिक पकवान बनाए। श्रद्धालुओं ने कहा कि पिछले साल क्रिसमस के मौके पर कोविड-19 प्रतिबंध लागू थे लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं है।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार से बचने के लिए लोगों ने मास्क, सेनिटाइजर और सामाजिक दूरी बरकरार रखने जैसे नियमों का पालन किया। केरल में अब तक ओमीक्रोन से संक्रमण के 37 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज