लाइव न्यूज़ :

Coronavirus की वजह से ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल नहीं हुआ शामिल

By भाषा | Updated: February 6, 2020 06:29 IST

अधिकारियों ने बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में असमर्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में हर दो साल पर आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हुबेई प्रांत में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चीनी दल नहीं आया।

भारत में हर दो साल पर आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी ‘‘डिफेंस एक्सपो’’ में चीनी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हुबेई प्रांत में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चीनी दल नहीं आया। इस प्रदर्शनी में 40 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और 172 सैन्य उत्पादन कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी शामिल हो रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किया।

अधिकारियों ने बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में असमर्थ है।

डिफेंस एक्सपो में रूस के व्यापार मंत्री डेनिस मैनतुरोव भी शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनके नहीं आने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

चीन कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और अब तक इसकी वजह से करीब 490 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने रविवार को घोषणा की थी कि वह चीनी यात्रियों और चीन से भारत आने वाले विदेशियों के लिए ई-वीजा की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित कर रहा है।

नए परामर्श में कहा गया है कि 15 जनवरी के बाद चीन से आए लोगों को पृथक केंद्र में रखा जाएगा। कोरोना वायरस का असर दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो पर भी पड़ा है।

भारतीय वाहन निर्माताओं की संस्था सियाम ने मंगलवार को कहा था कि चीनी कंपनियों ने ऑटो एक्सपो में शामिल होने की पुष्टि की है। हालांकि, उनके प्रदर्शनी का प्रबंधन भारतीय कर्मचारी करेंगे।

टॅग्स :डिफेन्स एक्सपो २०२०चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज