लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने दिए सभी जिलों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने के आदेश

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:02 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को संक्रामक रोगों की बढ़ती आशंका के मद्देनजर राज्य के सभी 75 जिलों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि वर्तमान में बारिश के कारण गड्ढों एवं निचले स्थानों में जलभराव से बीमारियों के फैलने का खतरा है, कई क्षेत्रों में डेंगू के मरीज सामने आए हैं और मलेरिया के मामले भी बढ़ सकते हैं, इसलिये वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में वृहद सफाई अभियान चलाए जाने की जरूरत है। योगी ने आदेश दिया, ‘‘इसके लिए हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी भेजा जाए। यह अधिकारी बाढ़ या अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी निगरानी करेंगे। साफ सफाई अभियान में आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया जाए। ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन विभाग अंतर्विभागीय समन्वय के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष अभियान चलाया जाए।’’ उन्होंने कहा कि सभी जिलों में पीने के साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो। पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी स्वच्छता का कार्य कराया जाए। गौरतलब है कि फिरोजाबाद जिले में इसमें 10 दिनों के दौरान डेंगू और वायरल बुखार के कारण कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है इनमें से ज्यादातर बच्चे हैं जबकि क्षेत्रीय भाजपा विधायक मनीष असीजा का दावा है कि जिले में इन संक्रामक रोगों की वजह से अब तक 44 लोगों की मृत्यु हुई है। मामला तूल पकड़ने पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज