लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत बोले - 'अंतिम सांस तक राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लूंगा, जब तक हाथ-पैर चलेगा तब तक कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 15:23 IST

विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने के बाद पहली बार साक्षात्कार देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे पहचान दी है। जब तक मेरा हाथ-पैर चलेगा तब तक कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम सांस तक राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लूंगा - अशोक गहलोतअगर कांग्रेस अध्यक्ष बनता तो मुझे गर्व होता - अशोक गहलोतजब तक हाथ-पैर चलेगा तब तक कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा - अशोक गहलोत

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने के बाद पहली बार साक्षात्कार दिया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मैं अंतिम सांस तक राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लेने वाला हूं और कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

निजी समाचार चैनल सीएनबीसी आवाज को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा, "चुनाव को वही लीड करता है, जो मुख्यमंत्री होता है। मैं राजनीति में 20-22 साल में आ गया था। एनएसआईयू में काम शुरू किया था। 50 साल से राजनीति कर रहा हूं। इस दौरान कभी भी मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन बार मुख्यमंत्री बना तो हाईकमान ने कुछ सोच समझकर ही बनाया होगा।"

इस दौरान अशोक गहलोत ने  कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। गहलोत ने कहा, "चाहे इंदिरा गांधी रहीं हो, या राजीव गांधी या अब सोनिया गांधी, सभी ने मुझे मौका दिया। 2018 में जब मुझे कमान मिली, तो सोनिया गांधी या राहुल-प्रियंका गांधी ने तीसरी बार जब मेरा नाम तय किया होगा तो कुछ सोचकर ही किया होगा। कांग्रेस ने मुझे पहचान दी है। बिना कांग्रेस के हमें कौन पूछेगा।  जब तक मेरा हाथ-पैर चलेगा तब तक कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।"

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के समय हुए विवाद के बारे में जब गहलोत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब यह अध्याय बंद हो चुका है। बाद में गहलोत ने कहा,  "अगर कांग्रेस अध्यक्ष बनता तो मुझे गर्व होता क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष बनना मुख्यमंत्री से कई गुना बड़ा पद होता है।"

बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए इसी साल मतदान होने हैं। राजस्थान का चुनावी इतिहास कहता है कि यहां जनता हर पांच साल पर सरकार बदल देती है। इस बार सत्ता में दोबारा वापस आने के लिए गहलोत ने बजट में कई लोक लुभावन योजनाएं भी पेश की हैं। हालांकि इस बार राजस्थान चुनाव में आम आदमी पार्टी भी हिस्सा ले रही है इसलिए कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह