लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा- अब जीवनभर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 18:31 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- अब अटल-आडवाणी की भाजपा नहीं हैकहा- पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, भाजपा ने लालू यादव पर झूठे आरोप लगाए बोले- अब महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जीवन भर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की भाजपा नहीं है। नीतीश कुमार का कहना था कि पहले की भाजपा के लोगों के पास विजन था अब वाले सिर्फ बातें कर रहे हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। नीतीश ने कहा कि पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, भाजपा वाले लालू यादव पर झूठे आरोप लगाया था, इस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब जब फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अब हम सामाजवादी लोग के साथ है। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। इस दौरान नीतीश ने कहा कि भाजपा में जो पहले लोग थे, वे काम करते थे। लेकिन अब भाजपा पहले जैसी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हों या लालकृष्ण आडवाणी या फिर मुरली मनोहर जोशी हों, ये सभी खुब काम करते थे। लेकिन अभी की भाजपा काम से ज्यादा प्रचार करने में लगी रहती है। 

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल