लाइव न्यूज़ :

अंग्रेजी भाषा को लेकर बिहार विधान परिषद में भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2023 16:54 IST

पिछले माह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में अंग्रेजी शब्दों को सुनकर भड़क गए थे। फिर किसानों से लेकर अधिकारियों तक की क्लास लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रश्नकाल के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद पहुंचे तभी उनकी नजर टीवी स्क्रीन पर पड़ी।सदन के भीतर लगी टीवी स्क्रीन पर कार्यवाही के शब्द हिंदी की जगह अंग्रेजी में लिखे चलाये ज रहे थेबस क्या था, भड़कते हुए कहा कि हिंदी को एकदम खत्म ही करा दीजिएगा क्या? बदलिए अंग्रेजी शब्द को

पटना: बिहार विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अंग्रेजी शब्द को लेकर भड़क गए। सदन में खड़े होकर उन्होंने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या है ये सब, क्या चल रहा है? ''स्पीकिंग टाईम,'' क्या चलवा रहे हैं? हिंदी को एकदम खत्म ही करवा दीजिएगा क्या? ठीक कराइए ये सब। सब को हिंदी में कराइए। इस दौरान  सभापति चुपचाप आसन पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री ने जब अपनी बात खत्म कर ली तो एक बार फिर से प्रश्नकाल की शुरूआत की।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद पहुंचे तभी उनकी नजर टीवी स्क्रीन पर पड़ी। सदन के भीतर लगी टीवी स्क्रीन पर कार्यवाही के शब्द हिंदी की जगह अंग्रेजी में लिखे चलाये ज रहे थे। बस क्या था, भड़कते हुए कहा कि हिंदी को एकदम खत्म ही करा दीजिएगा क्या? बदलिए अंग्रेजी शब्द को। उन्होंने सभापति को साफ-साफ कह दिया कि अंग्रेजी नहीं चलेगी। 

बता दें कि पिछले माह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बापू सभागार में आयोजित किसान समागम में अंग्रेजी शब्दों को सुनकर भड़क गए थे। फिर किसानों से लेकर अधिकारियों तक की क्लास लगा दी थी। उन्होंने कहा कि इन दिनों लोग हिंदी नहीं बोल रहे। अंग्रेजी शब्दों का प्रचलन बढ़ गया है। हर जगह लोग अंग्रेजी ही बोल रहे हैं। अंग्रेजी अंग्रेजों की भाषा रही है। अंग्रेजों ने भारत को गुलाम रखा और आज अंग्रेजी ही लोग बोल रहे।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो