लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री गहलोत ने अमर जवान ज्योति पर जनरल रावत और अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:44 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सैन्य अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्यकर्मियों को शनिवार को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने यहां स्थित अमर जवान ज्योति पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र सेनाओं के अन्य अधिकारियों-जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सैन्य अधिकारियों एवं जवानों की तस्वीरों के समक्ष पुष्पचक्र भी अर्पित किया।

गहलोत ने कहा कि इस हादसे से पूरा देश स्तब्ध है। सभी को गहरा आघात लगा है। दुःख की इस घड़ी में समूचे देश की सहानुभूति दिवंगत जनरल रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों-जवानों के परिवार के साथ है।

उन्होंने कहा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं शोकसंतप्त परिवारों को यह आघात सहन करने की शक्ति दे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश कभी इस घटना को नहीं भूल पाएगा।

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राजस्थान मूल के दो सैन्यकर्मियों की मौत पर गहलोत ने कहा, “ राजस्थान के भी दो जवान शहीद हुए हैं और सीमा पर किसी भी प्रदेश के जवान का शहीद होना पूरे देश को दुखी करता है। इसी भावना के साथ, राजस्थान को गर्व है कि राज्य में घर-घर में ऐसे जवान हैं, जो देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।”

इस अवसर पर राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, सेना के अधिकारियों-जवानों तथा राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज