लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को परिवार सहित जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 8, 2018 16:42 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को जान से मारने की धमकी भरा एक खत मिला है। राज्य गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि हमें एक माओवादी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को जान से मारने की धमकी भरे दो खत मिले है।

Open in App

मुंबई, 8 जून। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को जान से मारने की धमकी भरा एक खत मिला है। राज्य गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि हमें एक माओवादी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को जान से मारने की धमकी भरे दो खत मिले है। इस खत में न सिर्फ देवेंद्र फड़णवीस बल्कि उनके परिवार की भी हत्या करने की धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य गृह मंत्रालय को मिले इन दोनों ही खतों में गढ़चिरोली एनकाउंटर के दौरान कई माओवादियों द्वारा हथियार डालने और समर्पण करने का जिक्र किया गया है। बता दें कि बीते अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में माओवादियों और पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 16 नक्सली मारे गए थे जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन JUD ने दी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, कहा- भारत में लहराएगा इस्लाम का झंडा

वहीं इन सब से इतर, इससे पहले पुणे पुलिस ने दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात कही है। पुलिस ने पत्र का एक हिस्सा जारी किया है। इसमें लिखा है, नरेंद्र मोदी एक फांसीवादी-हिन्दूवादी नेता हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में भले वह सरकार बनाने में सफल ना हुए हो पर देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारें बनी है। अगर इसी गति से वे आगे बढ़ते रहे तो सभी पार्टियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: माओवादी रच रहे हैं पीएम मोदी की हत्या की साजिश, ईमेल में शेयर किया मर्डर का 'बेस्ट प्लान'

पत्र में आगे लिखा है, इसलिए अब कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ओडीएच मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है। मोदी राज को खत्म करना होगा। इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी एक घटना को अंजाम देना होगा। सह आत्मघाती साबित हो सकता है। इसके असफल होने की भी संभावना है। लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी को मारने के लिए रोड शो के दौरान इस घटना को अंजाम देने का सबसे सही समय होगा।

वहीं आतंकी संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि वे रमजान के दौरान जेहाद छेड़ें। इतना ही नहीं इसके साथ आतंकी संगठन लश्कर-ऐ-तयैबा का अहम हिस्से जेडीयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी और भारत और अमेरिका में इस्लामिक झंडा फहराने की धमकी दी है।

टॅग्स :देवेंद्र फडनवीसमाओवालीमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला