लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे चिदंबरम

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:38 IST

Open in App

गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेतृत्व भाजपा से मुकाबले की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय लेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने 2017 के चुनावों के बाद कांग्रेस को मात देकर राज्य में सरकार बना ली थी। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) एम के शेख ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा के नवनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक पी. चिदंबरम 25 और 26 अगस्त को गोवा की अपनी पहली यात्रा पर होंगे, जबकि आईसीसीसी गोवा प्रभारी दिनेश राव 23 और 24 अगस्त को तटीय राज्य के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। गोवा में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। शेख ने कहा कि अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान चिदंबरम बैठकें कर गोवा के आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ''चिदंबरम पीसीसी के पदाधिकारियों, कांग्रेस के प्रमुख निकायों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बातचीत करके जानकारी प्राप्त करेंगे।'' शेख ने कहा कि चिदंबरम 25 अगस्त को पणजी में कांग्रेस हाउस जाएंगे और 26 अगस्त को बैठक के लिए पार्टी के दक्षिण गोवा जिला कार्यालय जाएंगे। डिजिटल सदस्यता अभियान की कमान संभालने के लिए नवनियुक्त सदस्यता सूत्रधार राजेश ग्रिगलानी गोवा पहुंच गए हैं। गोवा में 2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने कांग्रेस को आश्चर्यचकित करते हुए, क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया और वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज