लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के इनकाउंटर में दो जवान शहीद, एसटीएफ और डीआरजी के 6 जवान घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2018 19:05 IST

पुलिस के मुताबिक सुकमा के भैजी इलाके में सुबह 11 बजे से पांच घंटे तक नक्सलियों और सुरक्षाबलों में फायरिंग हुई।

Open in App

रायपुर, 18 फरवरी: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार को हुए मुठभेड़ 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ में 6 घायल भी हैं, जिनको समीप के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सुकमा के भैजी इलाके में सुबह 11 बजे से ही नक्सलियों ने सुरक्षाबलों  पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने बताया कि घायल जवानों में दो एसटीएफ के और चार डीआरजी के जवान शामिल हैं। 

जवाबी फायरिंग करते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। मुठभेड़ पांच घंटे तक चली। जिसमें दो जवान की मौत हो गई। 6 घायल जवानों की हालत गंभीर है। मुठभेड़ के पहले नक्सलियों के एक गुट ने भैजी इलाके में रोड प्रोजेक्ट के मैनेजर और इम्पलॉई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि मुठभेड़ में दो सहायक आरक्षक मड़कम हांडा और मुकेश कड़ती शहीद हो गए हैं। सुंदरराज ने बताया कि भैजी थाना क्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त पुलिस दल जब गश्त के लिए गए थे तो तभी जंगल में नक्सलियों ने पुलिस की टीन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। घटना के जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को भी रवाना किया गया था। इसके बाद शवों और घायल जवानों को बाहर निकाला गया। घायल जवानों का इलाज रायपुर के हॉस्पिटल में चल रहा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज