लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुकमा बम बलास्ट में शामिल 7 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोट में 9 जवान हुए थे शहीद 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 14:32 IST

इन सातों नक्सलियों का हाथ 13 मार्च को हुए किस्टाराम इलाके के IED ब्लास्ट में था। जिसमें सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे और 25 घायल थे।

Open in App

छत्तीसगढ़, 25 मार्च;  सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है। सुकमा जिले के किस्टाराम  इलाके से सुरक्षा बलों ने शनिवार की रात सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सातों नक्सलियों का हाथ 13 मार्च को हुए किस्टाराम इलाके के IED ब्लास्ट में था। जिसमें सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए थे और 25 घायल थे। नक्सलियों ने IED प्रूफ व्हीकल को ब्लास्ट कर उड़ाया था। ये ब्लास्ट लैंडमाइन के जरिए किया गया था। इस दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच दो दिनों तक मुठभेड़ चला था। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रखा था। 

बता दें कि इसी क्रम में सेना ने 21 मार्च को भी 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। 15 नक्सलियों के साथ-साथ उस इलाके के दो फरार चल रहे बदमाशों को भी गिरफ्तार किया था। सुरक्षाकर्मियों ने इन नक्सलियों को सुकमा के पुष्पल और भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया था।  

वहीं, शनिवार को ही सुकमा जिले में नक्सलियों ने हमला किया है। एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस आईईडी विस्फोट में 4 जिला रिजर्व गार्ड के जवान केरलापाल से 10 किलोमीटर दूर एक IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं।

कब-कब सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला

- 11 मार्च 2017 में सुकमा में  माओवादियों ने सीआरपीएफ के 12 जवानों  को मौत के घाट उतार दिया था।

- 2017 के अप्रैल महीने में नक्सलियों के घात लगाकर हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। 

- 25 मई 2013  में भी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक हजार से ज्यादा नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया। इस हादसे 25 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारनक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज