लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकारः बड़े पैमाने पर फेरबदल, 20 आईपीएस और 11 डीएम सहित 41 आईएएस यहां से वहां, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2025 10:32 IST

Chhattisgarh Government: भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के अधिकारी पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशिक्षण संचालन, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाओं के निदेशक थे।मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम), जांजगीर-चांपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी), सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों के एसपी का तबादला कर दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1992 बैच के अधिकारी पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अंकित गर्ग (2004 बैच आईपीएस) को आईजीपी, राज्य खुफिया शाखा, पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू), नवा रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (2007 बैच के आईपीएस) सरगुजा रेंज के नये पुलिस महानिरीक्षक होंगे। आईपीएस अधिकारी (2011 बैच) अजातशत्रु बहादुर सिंह अब डिप्टी आईजीपी, इंटेलिजेंस, पीएचक्यू, नवा रायपुर हैं। वह नवा रायपुर में प्रशिक्षण संचालन, अग्निशमन विभाग और आपातकालीन सेवाओं के निदेशक थे।

बलौदाबाजार-भाटापारा के एसपी विजय अग्रवाल (2012 बैच के आईपीएस अधिकारी) को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। वह जितेन्द्र शुक्ला (2013 बैच के आईपीएस) की जगह लेंगे, जिन्हें जगदलपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की पांचवीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टर समेत 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 11 जिलों के कलेक्टर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 41 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण का तबादला आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर कर दिया है।

राज्य शासन ने शरण के स्थान पर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर कलेक्टर के पद पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने गोयल के स्थान पर दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। अधिकारियों ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू का तबादला विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर कर दिया गया है।

उनके स्थान पर जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को कलेक्टर राजनांदगांव नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं संचालक लोक शिक्षण दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बालोद जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल का तबादला कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर किया है। वहीं गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार का तबादला कलेक्टर मुंगेली के पद पर किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव का तबादला संचालक कृषि के पद पर किया गया है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल अब नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन होंगे।

अग्रवाल के स्थान पर अंतागढ़ के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को गरियाबंद का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा का तबादला उप सचिव आवास एवं पर्यावरण के पद पर किया गया है। वहीं, कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।

हरियाणा सरकार ने बड़ा फेरबदल कर 42 अधिकारियों का तबादला किया

हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया, जिसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारी और कई जिलों के पुलिस प्रमुख शामिल हैं। सोमवार देर शाम जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 42 आईपीएस अधिकारियों के अलावा, सरकार ने तत्काल प्रभाव से हरियाणा पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले के आदेश भी जारी किए। इसके अनुसार अंबाला रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सिबाश कविराज को राकेश कुमार आर्य की जगह पंचकूला का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।

राकेश कुमार आर्य को आईजीपी (कानून-व्यवस्था) पंचकूला के पद पर स्थानांतरित किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के आईजीपी वाई. पूरन कुमार को के.के. राव के स्थान पर रोहतक रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के भोंडसी स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन की डीआईजी संगीता कालिया को गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़विष्णु देव सायBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?