लाइव न्यूज़ :

Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार

By रुस्तम राणा | Published: November 30, 2023 6:01 PM

एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को फायदा पहुंचा है, लेकिन कांग्रेस फिर भी सर्वे में आगे है। 90 विधानसभा वाले राज्य में भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को 40 से 50 सीटें आने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों को एक से 5 सीटें आ सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, 90 विधानसभा वाले राज्य में भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने की संभावना है।जबकि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को 40 से 50 सीटें आने का अनुमान हैवहीं अन्य दलों को एक से 5 सीटें आ सकती हैं

Chhattisgarh Election Exit Poll Results 2023: तेलंगाना में मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने छत्तीसगढ़ में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। पोल के अनुसार, बीजेपी को फायदा पहुंचा है, लेकिन कांग्रेस फिर भी सर्वे में आगे है।

90 विधानसभा वाले राज्य में भाजपा को 36 से 46 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को 40 से 50 सीटें आने का अनुमान है। वहीं अन्य दलों को एक से 5 सीटें आ सकती हैं। वहीं इंडिया टीवी सत्ताधारी पार्टी को 46 से 56 सीटें दे रहा है, जबकि टीवी5 का मानना है कि वह 90 सदस्यीय विधानसभा में 54-64 सीटें जीतेगी।

वहीं न्यूज 24 और टुडे चाणक्य ने अपने सर्वे में कांग्रेस की सत्ता में दोबारा वापसी दिखाई है। एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को  57 सीटें मिल सकती हैं, बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज-सी वोटर का कहना है कि कांग्रेस 41 से 53 सीटें जीतेगी और बीजेपी 36-48 सीटें जीतेगी।

छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की और 2013 में 49 सीटें जीतने वाली भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिली थीं। आपको बता दें कि एग्जिट पोल चुनाव परिणाम की वास्तविक तस्वीर नहीं होती है, बल्कि यह एक अनुमान होता है जो एजेंसियां, संस्थान भिन्न-भिन्न सर्वे के माध्यम से करती हैं। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023एग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2023: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद सीएम के नामों की घोषणा में बीजेपी ने अपनी चौंकाने वाली परिपाटी को अंजाम दिया, भाजपा ने चौंकाया तो महाराष्ट्र में भी था!

भारतAssembly elections 2023: आदिवासी, ओबीसी और ब्राह्मण पर दांव, जानिए इसके मायने, आखिर पीएम मोदी क्या सोचते हैं!

भारतब्लॉग: नेतृत्व में सर्जनात्मक दृष्टि होने के फायदे

भारतBJP 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पर्यवेक्षकों के नाम का बीजेपी ने किया ऐलान, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग:सत्ता विरोधी लहर बनाम सत्ता समर्थक लहर

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: शिरोमणि अकाली दल ने 'ऐलान-नामा' में कहा, "पाकिस्तान से करतारपुर साहिब को वापस लेंगे"

भारतकश्मीर में टूरिस्टों पर ताजा हमले से लोग चिंता में, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

भारतदिल्ली की गर्मी से आमजन का बुरा हाल, IMD का रेड अलर्ट! 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

भारतLok Sabha Elections 2024: "जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं की जांच अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों से कराई जाए", फारूक अब्दुल्ला ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज