लाइव न्यूज़ :

चारपाई की पालकी बना बीमार बच्चे को 8 किमी. तर कंधे पर ढोया, इलाज कराया, देखें CRPF जवानों का जज्बा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 7, 2019 14:46 IST

वीडियो में देखने पर पता चलता है कि जिस रास्ते से सीआरपीएफ के जवान गुजर रहे हैं, वह काफी कठिनाइयों और खतरों से भरा है क्योंकि जवानों के हाथ में बम का पता लगाने वाला डिटेक्टर भी दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआपीएफ जवानों ने पेश की मानवीयता की मिसाल, गश्ती के दौरान बीमार मिले बच्चे कराया इलाजआठ किलोमीटर तक कंधे पर चारपाई की पालकी रख बीमार बच्चे कैंप तक ले गए थे सीआरपीएफ जवान

छत्तीसगढ़ के गुमोदी गांव में गश्ती के दौरान सीआरपीएफ के जवानों को एक बहुत बीमार बच्चा मिला। 13 साल का लड़का पीलिया से पीड़ित मिला। 231 बटालियन के जवानों ने मानवीयता की मिशाल पेश करते हुए चारपाई की पालकी बनाई और बीमार लड़के को आठ किलोमीटर तक कंधे पर ढोया। जवान सुकमा के कोंडासावली स्थित अपने शिविर में लड़के को ले गए और उसका इलाज कराया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने जवानों द्वारा इलाज के लिए ले जाए जाते लड़के का वीडियो ट्वीट किया है। करीब 14 सेकेंड के वीडियो में एक कतार में सीआरपीएफ के जवान और कुछ स्थानीय लोग जाते हुए दिख रहे हैं। सीआरपीएफ के दो जवानों चारपाई की पालकी को अपने कंधे पर रख बीमार लड़को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो में देखने पर पता चलता है कि जिस रास्ते से सीआरपीएफ के जवान गुजर रहे हैं, वह काफी कठिनाइयों और खतरों से भरा है क्योंकि जवानों के हाथ में बम का पता लगाने वाला डिटेक्टर भी दिखाई दे रहा है। बीमार लड़का अपने हाथों से बल्ली को पकड़कर पालकी में बैठा दिखाई दे रहा है। 

इस वीडियो को देखकर जवानों के जज्बे और मानवीय पहलू को लोग सोशल मीडिया पर सलाम कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ समाचारसीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो