लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः रेलिंग से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें आईं सामने

By भाषा | Updated: April 22, 2022 14:25 IST

मृतकों की पहचान सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति देवी और उनकी तीन बेटियों भावना, कुमारी वृद्धि और पूजा के रूप में हुई है। दंपति की तीनों बेटियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास देर रात करीब दो बजे हुई कार पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई और सड़क से फिसल गई

राजनंदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले में शुक्रवार को एक पुलिया की रेलिंग से टकराने के बाद एक कार में आग लगने से एक व्यापारी, उसकी पत्नी और उनकी तीन बेटियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दंपति और उनका परिवार जिले के खैरागढ़ कस्बे के मूल निवासी हैं। हादसे के समय वे पड़ोसी बालोद जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई और सड़क से फिसल गई। इसके बाद कार में आग लग गई, जिसके कारण उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

मृतकों की पहचान सुभाष कोचर, उनकी पत्नी कांति देवी और उनकी तीन बेटियों भावना, कुमारी वृद्धि और पूजा के रूप में हुई है। दंपति की तीनों बेटियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया और जले हुए शवों को बाहर निकाला। पुलिस इस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाआगछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो