लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Congress Crisis: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भी नहीं सुलझा विवाद, कांग्रेस हाई कमान से मुलाकात करने 35 विधायक छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 14:12 IST

Chhattisgarh Congress Crisis: Chhattisgarh Congress Crisis: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी घमासान थमना नहीं दिख रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि ये विधायक यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. फिलहाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने पहुंचे हैं. 

Open in App

Chhattisgarh Congress Crisis: छत्तीसगढ़कांग्रेस में जारी घमासान थमना नहीं दिख रहा है. छत्तीसगढ़कांग्रेस के विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि ये विधायक यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. फिलहाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ये विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने पहुंचे हैं. 

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई गई थी कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बीच जारी विवाद थम जाएगा लेकिन ठीक एक दिन बाद ही करीब 35 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. 

छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के इन 35 विधायकों में से विधायक देवेंद्र यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की. इस दौरान कांग्रेस एमएलए देवेंद्र यादव ने कहा कि हम इस मामले में कांग्रेस हाई कमान से मुलाकात करेंगे और इस पूरे विवाद पर अपने विचार रखेंगे. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस हाई कमान से मुलाकात करने कांग्रेस के 35 विधायकों के अलावा 3 मंत्री भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 15 से 20 विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई गई है. 

टॅग्स :छत्तीसगढ़कांग्रेसभूपेश बघेलCongress MLAराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो