लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस देश को एकजुट कर रही और बीजेपी टी-शर्ट में लटकी', सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर किया पलटवार

By आजाद खान | Updated: September 10, 2022 14:02 IST

सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के टी-शर्ट वाले विवाद पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी के लिए-डर अच्छा लगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के टी-शर्ट वाले विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा पार्टी अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर पर अटकी है। सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस के इस यात्रा का जवाब एक 'टी-शर्ट' है।

Bharat Jodo Yatra:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहने गए टी शर्ट पर उठे विवाद का जवाब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट कर भापजा पर तंज कसा है और इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश की सत्ताधारी पार्टी के लिए-डर अच्छा लगा। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक महंगी टी-शर्ट पहनी थी जिसे लेकर भाजपा ने ट्वीट किया था। बाद में इसे लेकर नेताओं द्वारा खूब बयानबाजी भी हुई थी। 

सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा 

राहुल गांधी के टी-शर्ट वाले विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "ऐसे तो तरस आता है.. कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक 'टी-शर्ट' है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बांटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है। डर अच्छा लगा..।"

भाजपा के ट्वीट पर कांग्रेस ने किया पलटवार

आपको बता दें कि भाजपा द्वारा राहुल गांधी के टी-शर्ट वाले ट्वीट पर कांग्रेस ने भी जवाब दिया है। कांग्रेस ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, ‘‘अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है? ’’

गौरतलब है कि भारत जोड़ा यात्रा पर राहुल गांधी 41 हजार से भी ज्यादा की कीमत वाला एक टी-शर्ट पहने थे। दावा किया जा रहा है कि यह टी-शर्ट ‘बर्बरी’ ब्रांड की है। ऐसे में भाजपा ने एक ट्वीट कर इसकी कीमत बताई और इसके बाद इस पर नेताओं द्वारा बयानबाजी शुरू हो गई थी।  

टॅग्स :भूपेश बघेलछत्तीसगढ़राहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी