लाइव न्यूज़ :

Video: दंपत्ति ने बच्चे को बर्तन में डालकर ऐसे पार किया उफनती नदी, लगातार हो रही बारिश से कई नदियां बह रही है खतरे के निशान से ऊपर

By आजाद खान | Updated: July 14, 2022 08:10 IST

जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रहे बारिश के कारण बस्तर के करीब 200 गांवों का संपर्क टूट गया है जिसके कारण इससे कई लोग काफी प्रभावित भी हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे बारिश के आम जन जीवन काफी परेशान है। यहां का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक दंपत्ति अपने बच्चे को लेकर नदी पार कर रहे है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे दंपत्ति एक बर्तन के सहारे तेज पानी के बहाव को पार कर रहे है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में सभी नदी-नाले के उफान पर होने के कारण एक परिवार ने अपने छोटे बच्चे को बड़े बर्तन में रख कर नदी को पार किया है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें यह देखा जा रहा है कि कैसे एक दंपत्ति अपने छोटे बच्चे को लेकर नदी पार कर रहे है। 

दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के कई नदी-नाले उफान पर है और यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। ऐसे में यहां बहने वाली इंद्रावती नदी (Indravati River) भी पानी से भरा हुआ है जिसके कारण वहां लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें यह देखा गया है कि कैसे एक पिता-मां अपने छोटे बच्चे को लेकर पानी के तेज बहाव को पार कर रही है। जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता उसे एक बड़े बर्तन में रखते है और एक तरफ मां तो दूसरी तरफ उसका पिता उस बर्तन को पकड़कर तेज पानी के बहाव को पार करने लगते है। 

पानी की स्पीड इतनी तेज दिखाई दे रही है कि ऐसा लग रहा है कि इस दंपत्ति को कुछ हो ना जाए। लेकिन देखते ही देखते यह दंपत्ति अपने बच्चे को लेकर दूसरी छोर की ओर पहुंच जाती है। 

छत्तीसगढ़ में क्या है हालात

लगातार हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के कई नदी-नाले भर चुके है। ऐसे में एबीपी की एक खबर के अनुसार, बारिश के कारण छत्तीसगढ़ का बस्तर भी काफी प्रभावित हुआ है और इसके करीब 200 गांवों से संपर्क टूट गया है। 

यही नहीं गोदावरी (Godavari) और शबरी में भी काफी पानी भर गया जिसके कारण हाईवे पर भी इसका असर देखना पड़ रहा है। इस कारण बीजापुर के करीब 85 गांवों के लगभग 20,000 लोग काफी प्रभावित हुए है। हालांकि इनकी मदद के लिए सरकार द्वारा बस्तर में 18 और बीजापुर में 53 राहत शिविर कैंप भी खुले गए है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़बाढ़वायरल वीडियोchildBastar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos