लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए सात नक्सली

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 14:42 IST

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ढेर किए सात नक्सली। पिछले दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। इसमें दो दिनों में 26 नक्सलियों के शव मिले थे।

Open in App

रायपुर, 27 अप्रैलः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई कर सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले के आईपेंटा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर जिले में नक्सली ​गति​विधि की सूचना मिलने पर पड़ोसी राज्य तेलंगाना के ग्रेहाउंड और बीजापुर जिले के पुलिस दल को गस्त में रवाना किया गया था। 

पुलिस दल जब आईपेंटा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब पुलिस दल ने इलाके में छानबीन की तब वहां से सात नक्सलियों का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किया है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

गौरतलब है कि विगत 22 अप्रैल को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों ने विशेष अभियान चलाकर दो दर्जन से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया था। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा था।  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों में दो डिविजनल कमांडर-साईनाथ और श्रीनू भी शामिल थे। दोनों पर राज्य सरकार ने 16-16 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। साईनाथ के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 75 तो वहीं श्रीनू के खिलाफ 82 मामले दर्ज किए गए थे।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :नक्सल हमलाछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतछत्तीसगढ़: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली ढेर, जानें कैसे सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

भारतसरेंडर के लिए नक्सलियों को क्यों चाहिए वक्त?

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल