लाइव न्यूज़ :

लालू-राबड़ी आवास में किसी न किसी वजह से नहीं हो पा रही है छठ पूजा, इसबार भी संशय बरकरार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 19:04 IST

बताया जा रहा है कि लालू यादव 25 अक्टूबर तक सिंगापुर से देश वापस आ जाएंगे। हालांकि छठ से पहले लालू यादव के भारत लौटने के बावजूद राबड़ी आवास पर छठ पूजा होने की संभावना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी यह त्योहार प्रमुख रूप से मनाया जाता रहा हैलेकिन बीते कुछ सालों से किसी न किसी वजह से राबड़ी आवास में छठ पूजा नहीं हो पा रही है

पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ काफी नजदीक है और बिहार में यह महापर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों में काफी तैयारी भी की जाती है। इसी कड़ी में बिहार की राजनीतिक गलियारों से अब जो सुचना मिल रही है, उसके मुताबिक लालू- राबड़ी परिवार में इस बार भी छठ पूजा को लेकर संशय बना हुआ है। 

दरअसल, लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर भी यह त्योहार प्रमुख रूप से मनाया जाता रहा है। इसको लेकर काफी चर्चा रहती है। लेकिन बीते कुछ सालों से किसी न किसी वजह से राबड़ी आवास में छठ पूजा नहीं हो पा रही है। इस बार भी राबड़ी आवास पर छठ पर्व मनने की संभावना नहीं है। 

बताया जा रहा है कि लालू यादव 25 अक्टूबर तक सिंगापुर से देश वापस आ जाएंगे। हालांकि छठ से पहले लालू यादव के भारत लौटने के बावजूद राबड़ी आवास पर छठ पूजा होने की संभावना नहीं है। अबतक छठ को लेकर किसी प्रकार का निर्देश नहीं आया है। ऐसे में कोई तैयारी नहीं की जा रही है। दरअसल, लालू यादव का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। संभव हुआ तो उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो सकता है। ऐसे में अभी छ्ठ को लेकर कोई उत्साह नही देखी जा रही है। 

बता दें कि राबड़ी देवी छठ करती हैं और इस मौके पर परिवार के सभी लोग उपस्थित रहते हैं। छठ पर तो लालू की सभी बेटियां भी पटना आ जाती हैं। लेकिन राबड़ी आवास में बीते 5 सालों से छठ पर्व नहीं मनाया गया है। पिछले साल भी लालू यादव की तबीयत खराब होने की वजह से घर में छठ पूजा नहीं की गई। इससे पहले लालू के जेल में रहने, विधानसभा चुनाव में राजद को हार मिलने और अन्य कारणों से यह त्योहार नहीं मनाया गया था। ऐसे में इसबार भी संभावना न के बराबर बताई जा रही है।

टॅग्स :Lallu Prasad Yadavराबड़ी देवीछठ पूजाChhath Puja
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो