लाइव न्यूज़ :

Bageshwar Dham: हाथरस कांड के बाद... अब बागेश्वर धाम, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भक्तों से अपील

By धीरज मिश्रा | Updated: July 3, 2024 16:04 IST

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 जुलाई को उनका जन्मदिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 जुलाई को है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए सैकड़ों की तदाद में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैंधीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर भक्तों से कर दी अपील

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 जुलाई को उनका जन्मदिन है। शास्त्री जी के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने के लिए सैकड़ों की तदाद में भक्त बागेश्वर धाम पहुंच चुके हैं। लगातार बढ़ रही भक्तों की भीड़ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को व्याकुल कर दिया है साथ ही चिंतित भी कर दिया है।

अब उन्होंने अपने भक्तों के नाम एक संदेश जारी किया है। शास्त्री जी ने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण आप सभी से अनुरोध किया जाता है कि घर से ही अभी कुछ दिनों तक बालाजी सरकार की आराधना करे। किसी तरीक़े की होनी अनहोनी ना हो जाए इसी लिए सभी जनता को सचेत किया गया है। आज अथाह भीड़ धाम पर आयी थी।

पुलिस की क्या है तैयारी

एसपी अगम जैन ने बताया कि बागेश्वर धाम में कार्यक्रम के लिए हमारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारू हैं। हमारी टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है और उसी के अनुसार सभी की ड्यूटी भी लगाई है। प्रशासन की टीम, मेडिकल टीम, सभी वहां मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि पुलिस प्रशासन के लिए भी यह एक चुनौती होगी कि यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए। क्योंकि, पूर्व में बीते दिनों ही यूपी के हाथरस में आयोजित सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। वहीं, 30 से अधिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कौन है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

धीरेंद्र कुमार शास्त्री सनातन की बात करते हैं। वह कहते हैं कि वह भारत को हिन्दू राष्ट्र बनता देखना चाहते हैं और इसी ओर वह कार्य कर रहे हैं। वह बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों करोड़ों फैंस हैं। इतनी कम उम्र में उनके कार्यक्रमों में लाखों की भीड़ आती है। वह पर्चा लिखकर भक्त की पीड़ा बताते हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशछतरपुरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह