लाइव न्यूज़ :

चार धाम यात्रा: स्वास्थ्य कारणों से अब तक 39 तीर्थयात्रियों की मौत, अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह

By विशाल कुमार | Updated: May 16, 2022 10:36 IST

उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर अब तक 39 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मृत्यु का कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं और पर्वतीय बीमारी रही है। चिकित्सकीय रूप से अयोग्य तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमृत्यु का कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं और पर्वतीय बीमारी रही हैं।चिकित्सकीय रूप से अयोग्य तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश जारी किए थे।

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा पर जाने वाले अब तक 39 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो चुकी है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर अब तक 39 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। मृत्यु का कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी समस्याएं और पर्वतीय बीमारी रही हैं। चिकित्सकीय रूप से अयोग्य तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है।

यही कारण है कि चार धामों की यात्रा पर आने वाले, खासतौर से बुजुर्ग श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देश जारी किए, साथ ही मंदिरों में उमड़ रही भारी भीड़ के मददेनजर प्रत्येक धाम में प्रतिदिन दर्शन के लिए निर्धारित अधिकतम श्रद्धालुओं की संख्या में एक हजार की बढ़ोतरी की।

बता दें कि, उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा 3 मई को अक्षय तृतीया के पर्व से शुरू हुई थी। चार धाम यात्रा के हिस्से के रूप में, तीर्थयात्री उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री और गंगोत्री, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और चमोली में बद्रीनाथ जाते हैं।

डॉ. शैलजा ने पहले कहा था कि यात्रा मार्गों पर बनाए गए बिंदुओं पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। शैलजा ने कहा कि इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या काफी अधिक है क्योंकि यात्रा 2020 और 2021 में महामारी के कारण नहीं हुई थी।

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज