लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर BJP का बयान- चुनाव जीतने पर राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना हमारी परंपरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 13:40 IST

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल से जब देवेंद्र फड़नवीस की दिल्ली यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह हमारी परंपरा है कि चुनाव जीतने के बाद हमें अपने राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली दौरे पर हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में मौजूदा हालात के बीच देवेंद्र फड़नवीस के दिल्ली दौरे पर भाजपा का बयान सामने आया है। ऐसे में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि यह हमारी परंपरा है कि चुनाव जीतने के बाद हमें अपने राष्ट्रीय नेताओं के पास मिठाई लेकर जाना चाहिए। देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली में हमारी पार्टी के नेताओं के बीच मिठाई बांटने गए हैं।

साथ ही, एकनाथ शिंदे को लेकर उन्होंने कहा कि जब नाना पटोले ने विधान परिषद में केंद्र के हस्तक्षेप के बारे में बात की तो मैंने कहा कि नुकसान के बाद एक स्क्रिप्ट तैयार करने की जरूरत है और उन्होंने इसे पहले ही तैयार कर लिया था। इसी तरह संजय राउत इस विद्रोह (एकनाथ शिंदे की) की पटकथा लिख ​​रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया था।

उन्होंने शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे को लेकर दावा किया था कि उनसे संपर्क हो गया है। यही नहीं, राउत ने ये भी कहा कि अभी शिंदे मुंबई में नहीं हैं। बताते चलें कि इससे पहले पार्टी के एक नेता ने कहा था कि शिवसेना के कुछ विधायकों और शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महा विकास आघाड़ी गठबंधन को एक दिन पहले हार से झटका लगा था। 

मुंबई में संजय राउत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह सच है कि विधान परिषद चुनाव के बाद सोमवार की रात कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पार्टी अब उनमें से कुछ तक पहुंचने में सफल रही है। राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे मुंबई में नहीं हैं, लेकिन उनके साथ संपर्क हो गया है।" हालांकि, शिंदे के साथ जाने वाले विधायकों की संख्या के बारे में राउत ने विस्तार से नहीं बताया। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसChandrakant Patilउद्धव ठाकरेशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार