लाइव न्यूज़ :

अमित शाह से हुई चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात, तेलंगाना और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल होने पर हुई चर्चा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 15:07 IST

आंध्र प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय दल तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना चुनाव और आम चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में शामिल होने के लिए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और टीडीपी के बीच चुनावी गठबंधन होने की संभावना हैटीडीपी साल 2014 तक मौजूदा सत्ता पर काबिज एनडीए का हिस्सा हुआ करती थी

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 और इस साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय दल तेलुगु देशम पार्टी सत्ता समीकरण साधने में लग गई है। यही कारण है कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए के मुख्य घटक और केंद्र में सत्ता की अगुवाई करने वाली भाजपा के साथ गठबंधन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात चली। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और टीडीपी के बीच चुनावी गठबंधन होने की संभावना है।

मालूम हो कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी साल 2014 तक एनडीए का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे के मुद्दे पर 2019 के चुनाव से पहले मार्च 2018 में उसने केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन छोड़ दिया था। लेकिन दोनों दलों के फिर से करीब आने का संकेत उस समय मिलने लगा, जब हाल में संपन्न हुए में पोर्ट ब्लेयर नगर निकाय चुनाव के बाद दोनों पार्टियां साथ आ गईं।

इससे पहेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने आयोजित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में तेलगुदेशम पार्टी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को उनकी जयंती पर याद किया था। एनटी रामाराव चंद्र बाबू नायडू के ससुर हुआ करते थे।

टॅग्स :Amit Shahjiआंध्र प्रदेशतेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप