लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: टीडीपी नेता शिव प्रसाद राव के आत्महत्या मामले में नया मोड़, चंद्रबाबू नायडू ने की CBI जांच की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2019 10:45 IST

पेशे से डॉक्टर रहे शिव प्रसाद राव टीडीपी के वरिष्ठ नेता थे और आंध्र प्रदेश विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। उनका शव सोमवार को फंदे से लटका हुआ मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देशिव प्रसाद राव का शव सोमवार को फंदे से लटका हुआ मिला थाटीडीपी का आरोप- राज्य सरकार ने उन्हें झूठे मामले में फंसा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर और टीडीपी के वरिष्ठ नेता कोडेला शिव प्रसाद राव के कथित आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। कोडेला शिव प्रसाद राव सोमवार को फंदे से लटके हुए मिले जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। पश्चिमी जोन के पुलिस उपायुक्त एआर श्रीनिवास ने राव की बेटी के हवाले से बताया कि उन्होंने अपने पिता को शयनकक्ष में पंखे पर लगे फंदे से लटका हुआ देखा। उन्हें ड्राइवर और गनमैन की मदद से नीचे उतारा गया।  

इसके बाद 72 साल के शिव प्रसाद राव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'प्रत्यक्षदर्शी के के बयान और उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार, अभी यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हमें भी संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।' 

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा कि राव को कैंसर अस्पताल में मृत घोषित किया गया। बाद में शव को उस्मानिया सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार रात पोस्टमॉर्टम किया गया। राव की मौत से आंध्र प्रदेश में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। टीडीपी राव की संदिग्ध आत्महत्या के लिए वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार को जिम्मेदार बता रही है। 

अमरावती से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, टीडीपी प्रमुख एन. चन्द्रबाबू नायडू ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राव को झूठे मामले में फंसा कर उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। वहीं सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस का कहना है कि राव की मृत्यु से उसका कोई लेना-देना नहीं है और टीडीपी के आरोप गलत हैं और सरकार किसी को निशाना नहीं बना रही है। 

पेशे से डॉक्टर राव के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उपायुक्त और अस्पताल ने बताया कि राव को सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से बेहोशी की हालत में बसावताराकम इंडो-अमेरिकन कैंसर अस्पताल लाया गया जहां उन्हें होश में लाने की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी मृत्यु हो गयी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप