लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: CM चंद्रबाबू नायडू से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं उनके 3 साल के पोते नारा देवांश, जानें उनकी संपत्ति

By स्वाति सिंह | Updated: November 22, 2018 11:01 IST

बीते वर्ष सीएम ने अपनी कुल संपत्ति 69.28 करोड़ बताई थी जी इस साल बढ़कर 81.83 करोड़ रुपये हो गई।

Open in App

चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपनी और अपने परिवार की संपत्ति घोषित की। सीएम नायडू द्वारा घोषित संपत्ति के मुताबिक बीते साल में उन्हें 12.5 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू बीते आठ साल से लगातार अपनी संपत्ति घोषित करते रहे हैं। 

वहीं, एसोसिएट फॉर डेमोक्रेटिक रीफॉर्म ने इस साल के शुरू में ही सीएम नायडू को देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री घोषित किया था। बीते वर्ष सीएम ने अपनी कुल संपत्ति 69.28 करोड़ बताई थी जो इस साल बढ़कर 81.83 करोड़ रुपये हो गई। मतलब ये कि एक साल के भीतर सीएम की संपत्ति में 12.55 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 

यही नहीं बल्कि सीएम नायडू के साढ़े तीन साल के पोते नारा देवांश के पास अपने दादा से 6 गुना ज्यादा की संपत्ति हैं। उनकी पत्नी की संपत्ति में भी 25 करोड़ से बढ़कर 31 करोड़ तक का इजाफा हुआ है। 

पिछले चार साल में साढ़े पांच करोड़ रुपये बढ़ी केसीआर की संपत्ति

तेलंगाना की कार्यवाहक सरकार के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की संपत्ति पिछले चार साल में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये बढ़ी है और उन्होंने 16 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है लेकिन उनके पास अपनी कोई कार नहीं है। गजवेल विधानसभा सीट से नामांकन भरते हुए राव ने आयोग को सौंपे गए हलफनामे में यह जानकारी दी है।

दिलचस्प बात यह है कि बुधवार को दिए गए हलफनामे के अनुसार, कार के चुनाव चिन्ह वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के पास अपनी कोई कार नहीं है। राव की कुल चल और अचल संपत्ति की कीमत 2018 में 22.61 करोड़ रुपये है जबकि 2014 में उन्होंने अपनी संपत्ति 15.95 करोड़ रुपये की बताई थी।

इस दौरान राव की देनदारी 2014 के 7.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018 में 8.89 करोड़ रुपये हो गई है। राव ने 2014 के आम चुनावों के दौरान हलफनामे में बताया था कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि भूमि है जो 2018 में बढ़कर 54.24 एकड़ हो गई है।

राव का कहना है कि उनके खिलाफ पृथक तेलंगाना राज्य के आंदोलन से जुड़े 64 आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन सभी की सुनवाई अलग-अलग स्तर पर चल रही है।

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :चंद्रबाबू नायडूके चंद्रशेखर रावआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर