लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को पीएम मोदी ने स्वीकारा, बोले- 'Challenge Accepted, Virat!'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 24, 2018 09:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराट कोहली का चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि जल्दी ही वो अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो शेयर करेंगे

Open in App

नई दिल्ली, 24 मईः केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो चुके हैं। राठौड़ ने अपने फिटनेस चैलेंज वीडियो में विराट कोहली, साइना नेहवाल और ऋतिक रोशन को चैलेंज किया था। विराट कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और फिटनेस वीडियो पोस्ट किया। विराट ने अपने वीडियो में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, पीएम नरेंद्र मोदी और एमएस धोनी को चैलेंज किया था। विराट को चैलेंज को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

गुरुवार सुबह एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'चैलेंज एक्सेप्टेड, विराट! मैं जल्दी ही अपना फिटनेस चैलेंज वीडियो शेयर करूंगा।' कोहली ने ट्वीट किया करते हुए लिखा था, 'मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का 'फिटनेस चैलेंज' स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।' कोहली ने साथ में अपना एक्सरसाइज करते हुए वीडियो भी डाला है।

यह भी पढ़ेंः- कोहली ने राज्यवर्धन सिंह की फिटनेस चुनौती को किया स्वीकार, PM मोदी समेत इन तीन लोगों को दिया चैलेंज

बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान चलाया है और इसके तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए राठौड़ ने खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।

एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और सेना में कर्नल रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विराट कोहली, ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को टैग किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविराट कोहलीराजवर्द्धन सिंह राठौरफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट