लाइव न्यूज़ :

यातायात सिग्नल के पास CAR खड़ी की, शीशे भी काले, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का बिना बीमा और पीयूसी के कार चलाने पर चालान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 19:45 IST

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि कार कांस्टेबल विशाल डबास की है क्योंकि वह गाड़ी का दरवाजा खोल रहा था। अधिकारी ने बताया कि बीमा और पीयूसी नहीं होने की वजह से मोटर यान अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा गाड़ी की नम्बर प्लेट भी दोषपूर्ण थी। कार को जब्त कर लिया गया है। डबास ने दावा किया कि कार उसके भाई की है लेकिन वह इसका इस्तेमाल कर रहा है।

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र (पीयूसी) के कार चलाने पर चालान किया गया है। उसकी कार के शीशे भी काले थे।

इसके अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है। मंगलवार को एक पुरुष तथा एक महिला मोरी गेट लाल बत्ती के पास तैनात जोनल अधिकारी से संपर्क कर आरोप लगाया कि यातायात सिग्नल के पास एक कार खड़ी है जिसका पंजीकरण नम्बर दिल्ली का है। कार के शीशे भी काले हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि कार कांस्टेबल विशाल डबास की है क्योंकि वह गाड़ी का दरवाजा खोल रहा था। अधिकारी ने बताया कि बीमा और पीयूसी नहीं होने की वजह से मोटर यान अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया है।

इसके अलावा गाड़ी की नम्बर प्लेट भी दोषपूर्ण थी। कार को जब्त कर लिया गया है। डबास ने दावा किया कि कार उसके भाई की है लेकिन वह इसका इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के कदाचार को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

दिल्ली पुलिस का ‘तत्पर ऐप’ जारी हुआ

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा विकसित ‘तत्पर’ ऐप की शुरूआत की। पुलिस ने बताया कि यह ऐप इंडिया गेट पर जारी किया गया जहां दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक और सरकार तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐप में दिल्ली पुलिस की सभी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को समाहित किया गया है। इस ऐप के जरिए 50 से ज्यादा सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस ऐप के जरिए व्यक्ति को नजदीकी थाने और प्रीपेड टैक्सी बूथ की जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा इसके जरिए स्थानीय थाने के थानेदार का पूरा संपर्क विवरण मिल सकता है। 

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमदिल्ली सरकारमोदी सरकारनितिन गडकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब