लाइव न्यूज़ :

हमारे प्रधानमंत्री आतंकवाद के आगे नहीं झुकेंगे, पाकिस्तान अपने दोस्त चीन से ले सबक: एमजे अकबर

By भाषा | Updated: August 26, 2018 09:17 IST

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री एमजे अकबर ने कहा हैरानी होती है कि लोग आतंकवाद के खतरे को कैसे भुला सकते हैं और खासकर वे लोग जो 9/11 के समय अमेरिका में रह रहे थे।

Open in App

पणजी, 25 अगस्त (भाषा) विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने आज कहा कि भारत “सभी प्रधानमंत्रियों” से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत शांति के माहौल में ही संभव है। 

मापुसा में ‘21वीं सदी के लिए भारत की विदेश नीति’ पर बातचीत के दौरान अकबर ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेंगे।’’ 

उन्होंने कहा पाकिस्तान को अपने ‘महान दोस्त’ चीन से सीखना चाहिए कि उसके और भारत के बीच तमाम मतभेदों के बावजूद इतने सालों में ‘‘दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चली।” 

वहीं आतंकवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि लोग आतंकवाद के खतरे को कैसे भुला सकते हैं और खासकर वे लोग जो 9/11 के समय अमेरिका में रह रहे थे।

डोकलाम मुद्दे की आड़ में राहुल पर निशाना 

अकबर ने शनिवार को कहा कि डोकलाम संकट से जिस तरह से निपटा गया वह दिखाता है कि 'हम अब 1960 के दशक वाला भारत नहीं रह गए हैं' और जो लोग इसे लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं उनके पास शासन को लेकर 'बौद्धिक स्तर की समझ' नहीं है। 

यहां मापुसा में बोलते हुए विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि 'ताकत' के जरिए ही शांति सुनिश्चित की जा सकती है क्योंकि 'भारत की संभवत: परीक्षा' ली जा रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं, 'वह साफ तौर पर बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें शासन व्यवस्था की कोई जानकारी, कोई समझ नहीं और कोई बौद्धिक ज्ञान नहीं है।' 

राहुल गांधी ने कल लंदन में कहा था कि चीन के साथ डोकलाम विवाद कोई 'अकेला मामला' नहीं था बल्कि 'घटनाओं के सिलसिले' का एक हिस्सा था और अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रक्रिया को ध्यान से देख रहे होते तो भारत इसे रोक सकता था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज