लाइव न्यूज़ :

सूचना आयोग की सीबीआई को फटकार, कहा- भ्रष्टाचार या मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ी है जांच तो देनी होगी जानकारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 2, 2019 18:03 IST

सूचना आयोग ने सीबीआई को आरटीआई की धारा 24 (1) की गलत व्याख्या न करने की भी हिदायत दी है।

Open in App

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को उन मामलों के जानकारी देने का निर्देश दिया है जिनकी उसने जांच की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीआईसी ने आरटीआई एक्ट की धारा 24 के तहत सीबीआई के लिए जानकारी न देने की छूट को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी को अपीलकर्ता को 15 दिन के भीतर जानकारी देनी होगी।

सूचना आयुक्त दिव्य प्रकाश सिन्हा का ये आदेश एन पाराशर द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन पर आया है। पारशर ने स्वास्थ्य विभाग की कुष्ठ निवारण इकाई में कर्मचारियों की अनियमित नियुक्ति पर की गई सीबीआई जांच की जानकारी मांगी थी।

पटना हाईकोर्ट के इशारे पर हुई इस जांच से संबंधित रिपोर्ट को सीबीआई ने आरटीआई एक्ट की धारा की 24 के तहत छूट का हवाला देते हुए देने से मना कर दिया था। ये धारा कई खुफिया और सुरक्षा संगठनों को जानकारी का खुलासा नहीं करने की अनुमति देती है, बशर्ते कि जानकारी भ्रष्टाचार के आरोप या मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित न हो।

सीबीआई के इस तर्क को खारिज करते हुए सूचना आयुक्त सिन्हा ने कहा कि आयोग ने पाया कि प्रथम दृष्टया ये मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है इसलिए यहां आरटीआई अधिनियम की धारा 24 (1) लागू होती है।

सिन्हा ने छूट के लिए सीबीआई के उस तर्क पर को भी आड़े हाथों लिया जिसमें सीबीआई ने कहा था कि 24 (1) की धारा तब लागू होती है जब उसके अपने विभाग के अधिकारियों से संबंधित भ्रष्टाचार या मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जानकारी मांगी गई ह  न कि उन मामलों में जिनकी जांच सीबीआई कर रही है।

सिन्हा ने कहा कि आरटीआई की धारा में किसी भी तरह का अपवाद नहीं है। जानकारी अगर भ्रष्टाचार या मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित है तो उसे देनी पड़ेगी चाहे वो उस विभाग से संबंधित हो या विभाग द्वारा की जा रही जांच से।

सीआईसी ने हिदायत देते हुए कहा कि सीबीआई के प्रतिनिधि की ओर से आरटीआई एक्ट की धारा 24 (1) की गलत व्याख्या से भविष्य में उत्तरदाता कार्यालय की ओर से आरटीआई एक्ट के प्रावधानों का घोर उल्लंघन हो सकता है।

टॅग्स :सीबीआईआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील