लाइव न्यूज़ :

महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने उठाया बड़ा कदम, आटे के दाम हुए कम

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2023 11:01 IST

केंद्रीय भंडार ने गुरुवार से ही 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटा बेचना शुरू कर दिया है, जबकि नेफेड और एनसीसीएफ देशभर में 6 फरवरी से इसी कीमत पर आटे की बिक्री करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने आटे के दाम कम कर दिए हैं।सरकारी विभाग की दुकानों में आटा 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगा। नेफेड, केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ इन दरों पर आटा बेचेंगे।

नई दिल्ली: देश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। केंद्र की खुला बाजार बिक्री योजना के अंतर्गत अब आटा 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा। केंद्र सरकार के खाद्य एंव सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को इसकी सूचना दी। केंद्रीय भंडार ने गुरुवार से ही 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आटा बेचना शुरू कर दिया है, जबकि नेफेड और एनसीसीएफ देशभर में 6 फरवरी से इसी कीमत पर आटे की बिक्री करेंगी। 

'भारत आटा' नाम के ब्रांड का उपयोग कर सकते हैं

भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय भंडार, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के साथ बैठक के दौरान इसका फैसला लिया गया है। बयान जारी कर कहा गया कि इन संस्थानों में आटे को 'भारत आटा' या कोई अन्य नाम के रूप नामित किया जाएगा। जिसका अधिकतम खुदरा मूल्य 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम होगा। घरेलू बाजार में खुला बाजार बिक्री योजना के तहत बफर स्टॉक से 30 लाख टन गेहूं की बिक्री की प्रगति पर ये बैठक की गई। 

बता दें कि इन संस्थानों में बेचे जा रहे आटे की कीमत मौजूदा हालातों में अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 30 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। गेहूं को आटे में बदलने के लिए और 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने के लिए ओएमएसएस के तहत ई-निलामी के बिना इन संस्थानों को लगभग तीन लाख टन गेहूं की पेशकश की जा रही है।  इनमें एक-एक लाख टन केंद्रीय भंडार और नेफेड को दिया जा चुका है, जबकि 50,000 टन एनसीसीएफ को दिया गया है। 

टॅग्स :भारतभोजनFood Ministryभारतीय खाद्य निगम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?