लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में आधिकारिक तौर पर केंद्र की सड़क सुरक्षा डेटाबेस परियोजना की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:11 IST

Open in App

आइजोल, 13 अक्टूबर सड़क सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार की परियोजना ‘एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आईआरएडी)’ आधिकारिक तौर पर मिजोरम में शुरू की गई।

मिजोरम के गृह मंत्री लालचामलियाना ने राज्य पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत की और उम्मीद जताई कि इस परियोजना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा वाहन चालकों की जिम्मेदारी है।’’

आईआरएडी परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की पहल है और यह विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है। इसका मकसद देश में सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए एक सटीक दुर्घटना आंकड़ा संग्रह तंत्र स्थापित करना है। इस परियोजना के तहत देश भर से आंकड़े जमा कर उसका विश्लेषण किया जाएगा ताकि दुर्घटनाओं की वजहों को समझा जाए और उसके मद्देनजर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई नीतियां तैयार की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज