लाइव न्यूज़ :

केंद्र कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए तैयार : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:17 IST

Open in App

केंद्र कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए 23,123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आशंका के बीच बाल चिकित्सा देखभाल ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर आए ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में ये बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है। युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार है। इसके लिए 23,123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जाने के बीच विशेष जोर बाल चिकित्सा देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने पर दिया जा रहा है। कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है, जबकि अन्य ने कहा है कि इस विचार पर विश्वास करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि देश में बाल चिकित्सा कोविड सेवाओं में सुधार की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 के 3,23,58,829 मामले आ चुके हैं और बीमारी के कारण 4,33,589 मौतें हुई हैं। ठाकुर ने बृहस्पतिवार को सोलन जिले के परवानू से अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की। वह पहाड़ी राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों और आठ जिलों के 37 विधानसभा क्षेत्रों में 623 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल