लाइव न्यूज़ :

केंद्र ई-सिगरेट जैसे उपकरण पर सख्त, प्रतिबंध के लिए प्रस्ताव तैयार

By भाषा | Updated: June 12, 2019 05:15 IST

डीटीएबी देश में दवाओं से संबंधित तकनीकी मामलों पर शीर्ष सलाहकार निकाय है। कुछ संगठनों का दावा है कि ये उपकरण धूम्रपान की आदत को छुड़ाने में मददगार हैं

Open in App

 केंद्र सरकार ने ई-हुक्का और ई-सिगरेट समेत अन्य ‘इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम’ (ईएनडीएस) पर सख्त रूख अख्तियार किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन वैकल्पिक धूम्रपान उपकरणों को औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत ‘ड्रग्स’ की श्रेणी में लाने के लिए प्रस्ताव दिया है, ताकि इनके उत्पादन, बिक्री, वितरण एवं आयात पर रोक लगाई जा सके। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (डीटीएबी) ने मंजूरी दे दी है।

डीटीएबी देश में दवाओं से संबंधित तकनीकी मामलों पर शीर्ष सलाहकार निकाय है। कुछ संगठनों का दावा है कि ये उपकरण धूम्रपान की आदत को छुड़ाने में मददगार हैं और ये परंपरागत सिगरेटों से कम नुकसानदेह हैं, जबकि सरकार इनको प्रतिबंधित करने के लिए दलील दे रही है कि इनसे स्वास्थ्य को गंभीर खतरे हो सकते हैं जो परांपगत सिगरेट के समान ही हैं। ईएनडीएस उपकरणों ऐरोसॉल बनाने के लिए सॉल्यूशन को गर्म करते हैं जो अक्सर फ्लेवर वाला होता है।

इन उपकरणों में ई-सिगरेट, ई-शीशा, ई-निकोटीन फ्लेवर्ड हुक्का समेत अन्य चीजें आती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 26 ए के तहत ई-सिगरेट व समान उत्पादों समेत ईएनडीएस के उत्पादन, बिक्री और वितरण को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही संगठन ने कानून की धारा 10ए के तहत इसके आयात पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि अधिनियम में ‘औषधि’ के प्रावधानों के तहत धूम्रपान त्यागने में मदद करने वाली कोई भी चीज ‘औषधि’ की परिभाषा के दायरे में आती है। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, केरल, मिजोरम, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर पहले ही ई-सिगरेट आदि को प्रतिबंधित कर चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भी ईएनडीएस पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश की है। संस्था का कहना है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल करने से धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों को भी निकोटिन की लत लग सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया