लाइव न्यूज़ :

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने लगातार 12वीं बार तोड़ा संघर्षविराम, भारतीय सेना ने सिखाया सबक

By अंजली चौहान | Updated: May 6, 2025 07:54 IST

Ceasefire Violation:भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने 5-6 मई की रात को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से की गई गोलीबारी का जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने लगातार 12वीं रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कियाभारत ने हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दियापहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद तनाव बढ़ा

Ceasefire Violation: पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। मंगलवार, 6 मई को 12वीं बार पाकिस्तान एलओसी पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने 5-6 मई की रात को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, "05-06 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।"

पिछला संघर्ष विराम उल्लंघन 04-05 मई 2025 की मध्यरात्रि को हुआ था। भारतीय सेना ने कहा था, "04-05 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।"

फरवरी 2021 के बाद से स्थिति में काफी बदलाव आया है, जब भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने वास्तविक सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए 2003 के युद्धविराम समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

टॅग्स :सीजफायरएलओसीजम्मू कश्मीरPakistan ArmyArmy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र