लाइव न्यूज़ :

सीडीएस रावत हेलीकॉप्टर दुर्घटना: जनवरी में आ सकती है जांच रिपोर्ट, हेलीकॉप्टर उड़ान के योग्य था, पायलट की गलती नहीं थी

By विशाल कुमार | Updated: January 2, 2022 08:31 IST

जांच के निष्कर्षों पर अब तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों ने सुझाव दिया कि संभावित कारण मानवीय या तकनीकी त्रुटि नहीं है, बल्कि इसे नियंत्रित उड़ान इन टेरेन (सीआईएफटी) के रूप में जाना जाता है, जब पायलट अनजाने में एक सतह से टकरा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य मारे गए थे।जांच के निष्कर्षों पर अब तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

नई दिल्ली: पिछले महीने तमिलनाडु के कुन्नूर में जिस हेलीकॉप्टर दुर्घटना देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और 13 अन्य मारे गए थे, उसकी जांच पूरी होने के करीब है और जनवरी में वायु सेना प्रमुख को अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के निष्कर्षों पर अब तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों ने सुझाव दिया कि संभावित कारण मानवीय या तकनीकी त्रुटि नहीं है, बल्कि इसे नियंत्रित उड़ान इन टेरेन (सीआईएफटी) के रूप में जाना जाता है, जब पायलट अनजाने में एक सतह से टकरा जाता है।

सूत्रों ने कहा कि सीआईएफटी का मतलब है कि हेलीकॉप्टर उड़ान के योग्य था और पायलट की गलती नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में, कुन्नूर इलाके में खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होना एक कारण हो सकता है। सीआईएफटी विश्व स्तर पर विमान दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक है।

वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट दुर्घटना के कारणों पर प्रकाश डालेगी।

ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के प्रमुख एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह हैं, जो सशस्त्र बलों में देश के शीर्ष हेलीकॉप्टर पायलट हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया था। 

रिपोर्ट को पेश करने से पहले, निष्कर्षों की कानूनी रूप से जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच में सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।

दुर्घटना के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया था, और जांच में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से गुजरना शामिल था।

बता दें कि, तमिलनाडु के कुन्नूर में आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :बिपिन रावतहेलीकॉप्टरArmyरक्षा मंत्रालयMinistry of Defence
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज