लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई पेपर लीकः हिमाचल से तीन लोग गिरफ्तार, कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 7, 2018 14:07 IST

हिमाचल प्रदेश से एक अध्यापक, एक क्लर्क और एक स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। उन पर हाथ से लिखकर पेपर लीक करने का आरोप है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैलः सीबीएसई के 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर लीक मामले में शनिवार को तीन लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें हिमाचल प्रदेश का एक अध्यापक, एक क्लर्क और एक स्टाफ शामिल है। आरोप है कि इन्होंने हाथ से लिखकर पेपर की कॉपी लीक कर दी थी। इससे पहले सीबीएसई की कक्षा दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के के पेपर लीक की जांच में लगी पुलिस का मानना था कि या तो पेपर बोर्ड अधिकारियों के पास होने के दौरान लीक हुए या फिर उस समय लीक हुए जब वे बैंकों में रखे हुए थे।

12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर कथित तौर पर जिस स्कूल से गायब हुआ उसके प्रिंसिपल ने पुलिस से कहा कि घटना के दिन विद्यालय में लगे 15 सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने अपनी जाँच में पाया कि नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल ने परीक्षा के प्रश्नपत्र समय से दो घण्टे पहले मँगा लिये थे।

यह भी पढ़ेंः CBSE पेपर लीक:10वीं की गणित की परीक्षा नहीं होगी दोबारा? 12वीं के इकोनॉमिक्स का री-एग्जाम 25 अप्रैल को

दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई पेपर के लीक होने को लेकर दो मामले दर्ज किये थे। पहला मामला अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र के लीक होने से संबंधित 27 मार्च को दर्ज किया गया था जबकि एक अन्य मामला गणित के पेपर के लीक होने के संबंध में 28 मार्च को दर्ज किया गया था। एचआरडी मंत्रालय ने घोषणा की थी कि प्रश्न पत्र लीक होने के मद्देनजर सीबीएसई कक्षा 12 वीं के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा फिर से 25 अप्रैल को कराई जायेगी।

यह भी पढ़ेंः जिस स्कूल से हुए CBSE के पर्चे लीक उसके प्रिंसिपल का दावा- सभी 15 CCTV कैमरे नहीं कर रहे थे काम

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आग्रह किया है कि 12वीं के छात्रों को दोबारा इकोनॉमिक्स के पेपर से छूट दी जाए। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखे एक पत्र में कहा कि कक्षा 12 वीं के छात्र पहले से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की प्रक्रिया में हैं और काफी तनाव तथा चिंता में हैं, और उन्हें फिर से परीक्षा में बैठने से छूट दी जानी चाहिए।

टॅग्स :सीबीएसईप्रकाश जावड़ेकरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज