लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Result: सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट जारी, 87.33% विद्यार्थी पास, जानें कैसे और कहां करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2023 11:32 IST

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस बार 16.9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह नतीजे सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। तमाम छात्र-छात्राएं https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इसके अलावा कुछ और वेबसाइट और ऐप पर भी रिजल्ट देखे जा सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड से इस बार 12वीं की परीक्षा करीब 16.9 लाख छात्रों ने दी थी। यह परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल-2023 के बीच आयोजित कराई गई थी।

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस बार 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 92.71% था। खास बात ये है कि इस बार का पास प्रतिशत कोविड से पहले 2019 के 83.40% से बेहतर है।

CBSE 12th Result 2023: किन वेबसाइट और ऐप पर रिजल्ट करें चेक

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे ऑनलाइन कई माध्यम से चेक किए जा सकते हैं। आप अपने रिजल्ट इन माध्यमों से चेक कर सकते हैं।

cbseresults.nic.in cbse.nic.in cbse.gov.in digilocker.gov.in results.gov.in DigiLocker UMANG

CBSE 12th Result 2023: सीबीएसई ने जारी नहीं की टॉपर्स की लिस्ट

सीबीएसई ने साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। वैसे, 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन एक बार फिर ज्यादा अच्छा रहा। सीबीएसई के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 प्रतिशत जबकि लड़कों का 84.67 प्रतिशत रहा। साथ बोर्ड ने बताया कि इस बार 22622 स्टूडेंट ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए। त्रिवेंद्रम के छात्रों का प्रदर्शन पूरे देश में सबसे अच्छा रहा। यहां पास प्रतिशत 99.91% रहा। दूसरे नंबर पर बेंगलुरु (98.64%) और तीसरे नंबर पर चेन्नई (97.40%) रहा।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 12वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज