लाइव न्यूज़ :

पालघर साधु लिंचिंग मामले की जांच करेगी सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार ने दी जानकारी

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 17:12 IST

पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को ये जानकारी दी है कि अब से इस मामले की जांच सीबीआई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर लिंचिंग मामले की जांच अब सीबीआई करेगीमहाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को आज ये सूचना दी साल 2020 में पालघर जिले में दो साधुओं और एक शख्स की भीड़ ने हत्या कर दी थी

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के पालघर में हुए साधुओं की भीड़ द्वारा हत्या मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरों (सीबीआई) के हाथों में आ गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया कि पालघर मॉब लिंचिंग मामले की जांच सीबीआई करेगी।

दरअसल, साल 2020 में पालघर जिले में दो साधुओं और उनकी कार के चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। अब मामले के तीन साल बाद इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई है। 

क्या है पालघर लिंचिंग मामला?

मामला 16 अप्रैल 2020 का है, जब पालघर के रास्ते 72 साल के संत महाराज कल्पवृक्ष गिरी और 35 साल के सुशील गिरी महाराज अपने गुरु के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से सूरत जा रहे थे।

इस दौरान उनकी गाड़ी उनका चालक निलेश तेलगडे चला रहा था। इसी दौरान पालघर के रास्ते जल्दी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां स्थित पास के गांव में बच्चा चोर की अफवाह फैली हुई थी।

बच्चा चोर की अफवाह के कारण लोग काफी सर्तक थे और ग्रामीणों ने इसी शक में साधुओं की कार पर हमला कर दिया और कार सवार तीनों लोग को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान भीड़ ने तीनों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

इस घटना के बाद महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 250 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :Palgharसुप्रीम कोर्टपालघरमहाराष्ट्रसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह