लाइव न्यूज़ :

CBI VS CBI: निदेशक एम. नागेश्वर राव ने बंद किया संजय भंडारी का केस, सीबीआई ने साफ किया अपना पक्ष

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 07:54 IST

CBI VS CBI: सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि फाइल जब अंतरिम निदेशक के पास गई तो उन्होंने फाइल दोबारा खोलने से मना करते हुए कहा कि इसके लिए मंजूरी देना नीतिगत फैसला होगा जो शीर्ष अदालत के निर्देशों के खिलाफ है।

Open in App

सीबीआई के दो अधिकारियों के बीच का मामला अभी तक सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में तत्काल सीबीआई के निदेशक एम. नागेश्वर राव ने हथियार डीलर संजय भंडारी और आयकर अधिकारियों के खिलाफ मामला बंद करने का आदेश दे दिया है। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एम. नागेश्वर राव ने हथियार डीलर संजय भंडारी और आयकर अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित मामले की फाइल दोबारा खोलने की एजेंसी के निदेशक आलोक वर्मा के मौखिक अनुरोध को ठुकराया है।  

सीबीआई के निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सुप्रीम कोर्ट का बताया है कि भंडारी के खिलाफ केस बंद करने का फैसला पूर्व निदेशक के द्वारा 13 मार्च 2018 को ही ले लिया गया था। राव ने कहा कि यह एक नीतिगत फैसला है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में वह ऐसा फैसला नहीं कर सकते हैं। 

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि फाइल जब अंतरिम निदेशक के पास गई तो उन्होंने फाइल दोबारा खोलने से मना करते हुए कहा कि इसके लिए मंजूरी देना नीतिगत फैसला होगा जो शीर्ष अदालत के निर्देशों के खिलाफ है।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता को लेकर 2016 में आयकर विभाग के नौ वरिष्ठ अधिकारियों और सीए संजय भंडारी सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

हालांकि इन मामलों में सीबीआई के प्रवक्ता बताया कि सीबीआई के अंतरिम निदेशक के समक्ष संजय भंडारी केस की फाइल दोबारा जांच के लिए लाई गई थी लेकिन इस पर फैसला लेना सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है। 

गौरतलब है कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के पूरे मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना से सारे अधिकारों को वापस लेते हुए उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के प्रभारी निदेशक एम. नागेश्वर राव कोई नीतिगत फैसला नहीं करने का निर्देश दिया हुआ है। 

टॅग्स :सीबीआईआलोक वर्माराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज