लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने प.बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के दौरान सामने आये हत्या, बलात्कार के मामलों का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:20 IST

Open in App

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान सामने आये हत्या, हत्या के प्रयास और बलात्कार के सभी मामलों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश के अनुरूप पुलिस महानिदेशक से ऐसे मामलों का विवरण मांगा, जिसमें सीबीआई को हिंसा के दौरान हत्या, बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से संबंधित मामलों की जांच का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया गया था।दो मई को तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद हुई राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सीबीआई ने संयुक्त निदेशकों रमनीश, अनुराग, विनीत विनायक और संपत मीणा के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा आठ चरणों में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक टीम में करीब सात सदस्य होंगे, जिनमें एक उप महानिरीक्षक और करीब चार पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे, जिन्हें देश भर से बुलाया गया है। समग्र जांच की निगरानी अतिरिक्त निदेशक अजय भटनागर करेंगे।कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के दौरान कथित हत्याओं, बलात्कार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सीबीआई जांच का बृहस्पतिवार को आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल