लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से जुड़े 10 और मामले दर्ज किए

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:11 IST

Open in App

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा को लेकर 10 और मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अब तक दर्ज किए गए ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है। अधिकारियों के मुताबिक नये मामलों में छह हत्या के आरोपों से संबंधित हैं, दो कथित सामूहिक बलात्कार और बलात्कार के हैं जबकि बाकी मामले हमले, अनधिकृत प्रवेश और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित हैं। सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, "केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 2021 के डब्ल्यूपीए (पी) 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, 149 और 167 के संबंध में माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से 19 अगस्त 2021 को जारी आदेशों के अनुपालन में दस और मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने इन मामलों की जांच अपने हाथों में ले ली है। ये मामले इससे पहले बंगाल के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज किये गए थे।’’ जोशी ने कहा कि सीबीआई ने बंगाल हिंसा से जुड़े अब तक कुल 31 मामले दर्ज किए हैं और इनकी जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज