लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाले के बाद एक और बैंक धोखाधड़ी का बड़ा मामला आया सामने, CBI ने दर्ज किया केस

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2018 13:59 IST

पंजाब नेशनल बैंक (पीएमबी) में हुए घोटाले के बाद यह तीसरा मौका है जब बड़ी धांधली सामने आई है। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 फरवरीः पंजाब नेशनल बैंक (पीएमबी) में हुए घोटाले के बाद बुधवार को एक और बैंक घोटाला सामने आया है। देश में पिछले करीब दो सप्ताह के बाद यह घोटाले का यह तीसरा मामला है। इस मामले में 515 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी हुई है, जिसको लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरपी इंफोससिस्टम और उसके निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।इससे पहले रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी लोन घोटाले के मामले में फंस चुके हैं। वह इस समय अपने बेटे राहुल कोठारी सहित 11 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। सीबीआई ने 22 फरवरी को रोटोमैक लोन घोटाले में विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी को गिरफ्तार किया था। कोठारी पिता-पुत्र पर 3,695 करोड़ रुपये के लोन के गबन का आरोप है। 

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रोटोमैक पेन के मालिक विक्रम कोठारी, पत्नी साधना, बेटे राहुल और अन्य निदेशकों ने बैंक से लोन लिया और उसे दूसरे मद में खर्च किया। बाद में बैंक ने इस राशि को एनपीए में डाल दिया। इससे पहले कोठारी और उनके परिवार के भारत छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। 

वहीं, सबसे बड़ा बैंकिंग सेक्टर का घोटाला पीएनबी का है। सोमवार (26 फरवरी) को हीरा व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी से संबंधित पीएनबी घोटाला मामले में और 1,300 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था, जिसके बाद बैंक को लगी कुल चपत की रकम बढ़कर 12,600 करोड़ रुपये हो गई। 

सीबीआई ने 15 फरवरी को मेहुल चौकसी के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज की थी। मेहुल चौकसी नीरव मोदी का मामा लगता है। मेहुल चौकसी से जुड़ी तीन कंपनियों पर पीएनबी को 143 एलओयूकी मदद से 4886.72 करोड़ रुपये चूना लगाने का आरोप है। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ आठ एलओयू के जरिए 280.70 करोड़ रुपये की जालसाजी का आरोप लगाया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पहले ही देश छोड़ चुके हैं। दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की जा चुकी है।

टॅग्स :सीबीईपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीविक्रम कोठारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब