लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्याकांड: CBI को मिली 'दूसरे शूटर' की हिरासत

By भाषा | Updated: September 4, 2018 05:13 IST

कालास्कर को पिछले महीने महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Open in App

मुंबई, 04 सितंबर: मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को हथियार बरामद होने के मामले के आरोपी शरद कालास्कर को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई अंधविश्वास के खिलाफ अलख जगाने वाले नरेंद्र दाभोलकर की हत्या में उसकी कथित भूमिका की सीबीआई जांच कर रही है।

कालास्कर को पिछले महीने महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

कालास्कर और तीन अन्य आरोपियों को हथियार बरामदगी मामले में उनकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद पंडाल्कर के समक्ष पेश किया गया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर आवेदन पर न्यायाधीश ने दाभोलकर हत्या मामले में कालास्कर को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने इस आधार पर कालास्कर की रिमांड मांगी थी कि दाभोलकर हत्या मामले में उसकी कथित भूमिका का पता लगाने के लिये उससे हिरासत में पूछताछ की जरूरत है।

सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा था कि एजेंसी को सचिन आंदुरे के साथ उसके संबंधों का पता लगाने की आवश्यकता है। आंदुरे कथित तौर पर मुख्य शूटर था, जिसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने कहा कि आंदुरे से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि कालास्कर दूसरा शूटर था और उसने दाभोलकर पर दो गोलियां चलाई थीं। 67 वर्षीय अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता की दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह पुणे में 20 अगस्त 2013 को सुबह की सैर पर निकले थे।

टॅग्स :सीबीआईहत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो