लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया में न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने पर सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:27 IST

Open in App

सीबीआई ने सोशल मीडिया में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने को लेकर लिंगारेड्डी राजशेखर रेड्डी नामक एक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने पिछले साल 11 नवंबर को 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर सीआईडी (आंध्र प्रदेश) से 12 प्राथमिकी अपने हाथ में ली थीं।सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि आरोप है कि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा कुछ फैसले सुनाये जाने के बाद आंध्र प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन लोगों ने जानबूझकर न्यायपालिका को निशाना बनाया और न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किए।उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोशल मीडिया मंच व इंटरनेट से आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाया। एजेंसी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक अदालत के समक्ष अपना आरोपपत्र दाखिल किया। जोशी ने कहा, "जांच के दौरान, उक्त आरोपी को नौ जुलाई, 2021 को कुडप्पा (आंध्र प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया था और अभी वह न्यायिक हिरासत में है। कुडप्पा में आरोपी के आवासीय परिसर की भी तलाशी ली गई, जिसमें कई अहम दस्तावेज बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज