लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड, बिहार के पूर्व सीएम के खिलाफ दर्ज किया नया मामला, राजद नेता ने बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: May 20, 2022 09:18 IST

पिछले महीने ही राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया हैये मामला 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से संबंधित है सीबीआई की टीम पटना स्थित राबड़ी आवास समेत उनके 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है 

पटनाःसीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए राजद प्रमुख के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। दरअसल सीबीआई ने कथित 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से संबंधित एक ताजा मामला दर्ज किया है।  

भ्रष्टाचार के इस कथित मामले में कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम पटना स्थित राबड़ी आवास समेत उनके 17 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच राजद नेता आलोक मेहता का बयान सामने आया है। सीबीआई की कार्रवाई पर नाराजगी जताते उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश है। सीबीआई के निर्देश और कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसी ने दिल्ली तथा बिहार में 17 स्थानों पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि यह कथित घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार यानी यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए थे। इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसीबीआईपटनाराबड़ी देवीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार