लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामले में सीबीआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:48 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों में से एक नादिया जिले में भाजपा समर्थक धर्म मंडल पर हुए कथित हमले के सिलसिले में सीबीआई ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो आरोपी- बिजॉय घोष और असीम घोष- को जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी से पहले कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धर्म मंडल की हत्या के प्रयास के मामलों में 15 जगहों पर छापेमारी की थी। उन्होंने कहा कि मंडल 14 मई की रात को उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब चपरा में एक रिश्तेदार को बचाने की कोशिश के दौरान आठ आरोपियों ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की थी। धर्म मंडल के भाई अयान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि हृदयपुर गांव के मूल निवासी उसके परिवार के सदस्य भाजपा के समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 14 मई की रात आठ आरोपियों ने उनके रिश्तेदार संजीत मंडल की पिटाई की और उन्हें घसीटकर पास के मुहल्ले में ले गए। शिकायतकर्ता, उसका भाई धर्म और एक अन्य रिश्तेदार सौरभ आरोपियों से संजीत के बचाने के लिये वहां गए तभी आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें भी पीटा। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपियों में से एक उज्जल घोष ने कथित तौर पर एक तेज धार हथियार से कथित तौर पर धर्म के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा के सिलसिले में 10 और प्राथमिकी दर्ज की हैं जिसके बाद इनकी कुल संख्या 21 हो गई है। केंद्रीय एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ के निर्देश के मुताबिक मामलों की जांच अपने हाथ में ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट