लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मामले दर्ज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:48 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),आठ दिसंबर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे 700 किसानों पर प्राधिकरण के एक अधिकारी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी रामचंद्र नेगी की शिकायत पर थाना सेक्टर 20 में किसान एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, महेश, सुधीर चौहान सहित 42 नामजद व 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने, नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नारे लगाए, प्राधिकरण के गेटों पर तालाबंदी कर, कर्मचारियों को बंधक बनाया तथा उनके साथ बदसलूकी की। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और किसानों की जायज मांग को लेकर वे लोग 99 दिन से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय पुलिस पर दबाव बनाकर, उनके खिलाफ लगातार मामले दर्ज करवा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे